{"_id":"636e996483796b6ed368d3a8","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-five-cdpos-maharajganj-news-gkp4570573109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
पांच सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। पनियरा, मिठौरा व मुख्यालय को छोड़कर शेष सभी पांच बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी को दिया।
लक्ष्मीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निलंबित करने व फरेंदा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया।
सीडीओ ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज शुक्ला, विजय प्रसाद चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, नीरजा गुप्ता व प्रभारी सीडीपीओ किरन जायसवाल के अनुपस्थित रहने की वजह से उन ब्लॉकों की समीक्षा नहीं हो सकी, जिस पर उनका वेतन रोकने को कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं, लक्ष्मीपुर के सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार त्रिपाठी के अनुपस्थित रहने से उनके ब्लॉक की समीक्षा नहीं हो पाई। फरेंदा ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत सहायकों को संसाधन उपलब्ध कराने में शिथिलता बरतने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेंद्र यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि प्रतिदिन पांच-पांच ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करें।
सीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दो दिन में प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान कार्ड बनवाने में तेजी लाएं। सभी सहायक विकास अधिकारी उद्योग, सेवा व व्यापार को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक ब्लॉक से समूह के विकास के लिए दो-दो प्रस्ताव तैयार कर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ब्लॉकों से प्राप्त प्रस्ताव की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इस दौरान प्रशिक्षु एसडीएम अमित गुप्ता, परियोजना निदेशक आरके पांडेय, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व सभी बीडीओ मौजूद रहे।