फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Institutional delivery far from target

Maharajganj News: लक्ष्य से कोसों दूर संस्थागत प्रसव

Thu, 24 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Institutional delivery far from target
महराजगंज। जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव लक्ष्य का आधा भी नहीं कराया जा सका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक अप्रैल से 30 जून तक शासन ने 10,108 संस्थागत प्रसव का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन केवल 4,779 प्रसव ही अस्पतालों में हो सके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत अब तक 4,779 महिलाओं में से 4,020 के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जा चुकी है। जबकि 759 लाभार्थियों को अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं घर पर ही प्रसव करवाने को प्राथमिकता देती हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिन लाभार्थियों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है, उनके मामलों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed