फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspector line spot negligence

लापरवाही बरतने पर दरोगा लाइन हाजिर

Mon, 18 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 18 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Inspector line spot negligence
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
 विवेचना में लापरवाही बरतना पनियरा थाने के दरोगा को महंगा पड़ा। गलती मिलने पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी भारत सिंह सदर कोतवाली के अर्दली रूम का निरीक्षण करने के लिए गए थे। कोतवाली में सर्किल के एसओ व दरोगाओं को बुलाया गया था। इस दौरान एसपी ने पनियरा थाने में तैनात दरोगा अजीत कुमार सिंह से एक महिला के संबंध में विवेचना की प्रगति जानी तो बताया गया कि मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दिया गया है। पत्रावली जांच में पता चला कि दरोगा ने अभियुक्त के पक्ष में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। महिला संबंधी केस के मामले में किसी भी अधिकारी से चर्चा नहीं की गई। जिसे घोर लापरवाही मानते हुए एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए जांच के आदेश दिए। 

एसपी ने कहा कि महिला संबंधी मामलों में जो भी लापरवाही करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि क्राइम मीटिंग में भी इस संबंध में एसओ और विवेचक को निर्देश दिया जाता है। बावजूद ऐसी लापरवाही हो रही है। एसपी के इस कार्रवाई से अन्य दरोगाओं में हड़कंप मचा है। एसपी ने कोतवाली में कहा कि कुछ दरोगा काम में लापरवाही बरत रहे हैं। आदेश के बावजूद वे विवेचना में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed