{"_id":"5d7a8f6d8ebc3e93a3342ab3","slug":"inspection-maharajganj-news-gkp3213486149","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने का निर्देश
विज्ञापन
सीडीओ ने पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने का निर्देश
सीडीओ ने लापरवाही पर दो रोजगार सेवकों का मानदेय रोका
मनरेगा के तहत हुए कार्यों का विभिन्न गांवों में निरीक्षण कर लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। मनरेगा के तहत विभिन्न गांवों में हुए विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए सीडीओ ने गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के मैरी, झरवलियां, पिपरियां व ओडवलियां गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना स्थल पर परियोजना के नाम व लागत का डिस्प्ले बोर्ड न मिलने पर सीडीओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जताई। साथ ही दो पंचायत सचिवों से जवाब तलब भी कर लिया। उन्होंने बीडीओ को दो रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने तथा ब्लॉक तकनीकी सहायक की सेवा समाप्त करने का भी निर्देश दिया।
सीडीओ पवन अग्रवाल गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे सबसे पहले मधवलिया गोसदन पहुंचे। यहां ग्राम सभा मैरी, पिपरियां व झरवलियां में मनरेगा के तहत बने पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना का नाम व लागत का डिस्प्ले बोर्ड नहीं दिखने पर सीडीओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद मनरेगा के तहत अन्य कार्यों के बारे में रोजगार सेवकों से जानकारी ली। रोजगार सेवकों द्वारा सही जानकारी न देने पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए मैरी गांव के रोजगार सेवक हृदेश यादव व झरवलियां की रोजगार सेवक वंदना यादव का मानदेय बाधित करने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने गोसदन परिसर स्थित गांधी उपवन को भी देखा और जिम्मेदारों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। इसके बाद ओडवलियां पहुंचे सीडीओ ने मनरेगा के तहत बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्लॉक कार्यालय पहुंचे सीडीओ पवन अग्रवाल ने मैरी व झरवलियां गांव की परियोजनाओं से संबधित तकनीकी सहायकों से जवाब तलब किया। दायित्व के प्रति लापरवाही मिलने तथा ब्लॉक के तकनीकी सहायक संतोष कुमार त्रिपाठी द्वारा पूर्व में जारी नोटिस का जवाब न देने पर बीडीओ को सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।