{"_id":"5d5447f78ebc3e6d0239638a","slug":"independence-day-tite-security-maharajganj-news-gkp3177225157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर को सजाते कर्मी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण स्थल के आसपास के अलावा पूरे परिसर की साफ-सफाई कर तिरंगों के कलर की कागज की पत्तियों से सजाया गया है। अन्य कार्यालयों में भी साफ-सफाई के साथ ध्वजारोहण किए करने को लेकर तैयारियां की गई है।
जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व संस्थानों में सुबह आठ बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम को खास बनाने को लेकर दिन भर कलेक्ट्रेट परिसर व भवन में कर्मचारी सजावट करते नजर आए। पूरे परिसर को तिरंगे के कलर में सजाया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। विकास भवन कार्यालय, दीवानी न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत जिले के सभी कार्यालयों व परिसरों को में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसके पूर्व जिले भर के विद्यालयों के स्कूलों के बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे से स्टेडियम से लेकर मुंडेरा तक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिषदीय विद्यालयों में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को बेहतर ढंग से मनाने को लेकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।