फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the attack of dogs, the injured village is defeated by the village of Vahun

कुत्तों के हमले में घायल हिरन भाग कर पहंुचा गांव

Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
In the attack of dogs, the injured village is defeated by the village of Vahun
कुत्तों के हमले में घायल हिरन भाग कर पहंुचा गांव - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/पनियरां। पनियरा बाकी रेंज के जंगल से भटक कर गांव के पास आए सांभर प्रजाति के हिरन को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। हिरन अभी चार साल की उम्र का है।
विज्ञापन


 कुत्तों ने उसे दौड़ाने के साथ हमला कर घायल कर दिया तो वह जान बचाने के लिए गांव की ओर भागा। सतगुर गांव के सागरदास टोले में गोवर्धन सिंह के पास वह रुका तो तमाम लोगों से उसे घेर लिया। इससे उसे दौड़ाने वाले कुत्ते वहां से भाग गए। गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों की टीम पहुंचकर घायल हिरन को रेंज परिसर लेकर आई। इसके बाद पशु चिकित्सक राजीव कुमार ने इलाज किया। थोड़ी देर बाद हिरन को राहत मिली। वन कर्मियों ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। शुक्रवार को सतगुर गांव के सागरदास टोला में गोवर्धन सिंह के घर के पास घायल हिरन पहुंच गया। गांव के लोगों ने बताया कि हिरन को कुत्तों ने दौड़ा कर हमला किया था। इससे वह चल पाने असमर्थ हो गया था। सूचना पर फारेस्टर हरिकेश बहादुर नायक, भोला, विनय कुमार वन कर्मियों के साथ पहुंचे। यहां से बाकी रेंज परिसर लाया गया। उसका इलाज करने वाले डॉक्टर राजीव ने बताया कि कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। उचित दवा दी गई है। हिरन जल्द ही ठीक हो जाएगा। बाकी रेंज के रेंजर अमरनाथ सिंह ने बताया कि हिरन सुरक्षित है। इलाज के बाद वन कर्मी उसकी देखभाल में लगे हैं। वह सांभर प्रजाति का है। उसकी उम्र चार साल है। डॉक्टर द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed