{"_id":"644dcf990ee52318e608a216","slug":"in-jhunjhunu-khetri-gothda-a-young-man-stabbed-his-cousin-to-death-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: खेतड़ी-गोठड़ा में युवक ने चाकू से वार कर की चचेरे भाई की हत्या, सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: खेतड़ी-गोठड़ा में युवक ने चाकू से वार कर की चचेरे भाई की हत्या, सोते समय किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Apr 2023 07:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 30 Apr 2023 07:47 AM IST
सार
झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाने के गोठड़ा गांव में घर पर सो रहे भाई पर ही चचेरे भाई ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर थाने के गोठड़ा गांव में रिश्तों का खून करने का मामला सामने आया। जहां घर पर सो रहे भाई पर ही चचेरे भाई ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गोठड़ा के वेद प्रकाश शर्मा अपने घर पर सो रहा था। तभी चचेरा भाई रजनीकांत चाकू लेकर घर पर आया और वेद प्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
झुंझुनू जिले के खेतड़ी में गोठड़ा गांव में वेद प्रकाश के घर चचेरा भाई रजनीकांत चाकू लेकर आया और वेद प्रकाश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वेद प्रकाश शर्मा को अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में वेद प्रकाश ने दम तोड़ दिया। साथ ही बीच-बचाव करने आए परिवार के लोगों को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी रजनीकांत को हिरासत में ले लिया। वहीं, शव को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल खेतड़ीनगर और खेतड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रंजिश को लेकर की गई हत्या
प्रथम दृष्टया रंजिश को लेकर घटना होना सामने आया है। पुलिस हिरासत में लेकर अब आरोपी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है, जिससे जल्द से जल्द हत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।
विज्ञापन