फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the bridge does not make a bridge then the movement will be

ताल पर पुल नहीं बना तो होगा आंदोलन

Sat, 18 Nov 2017 12:53 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 18 Nov 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
If the bridge does not make a bridge then the movement will be
ताल पर पुल नहीं बना तो होगा आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। श्रीनगर ताल के सुंदरीकरण और ध्वस्त हुए पुल के पास नए पुलिस के निर्माण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) की नौतनवां तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कर कार्रवाई की मांग की। संगठन के लोगों ने पुल के निर्माण के लिए अविलंब आवश्यक कदम नहीं उठाने पर 10 दिसंबर के बाद आंदोलन की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन

संगठन के नौतनवां तहसील इकाई के अध्यक्ष सुरेश चंद्र साहनी ने कहा कि बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर, फरेंदा और नौतनवां ब्लॉक को जोड़ने वाला श्रीनगर ताल पर बना पुल अंग्रेजों के समय में बना था। दो दिन पहले यह पुलिस गिर गया। इसके जीर्णोद्धार की मांग को लेकर गांव के लोगों ने कई बार आंदोलन किया। लेकिन पुल के जीर्णोद्धार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की उदासीनता के चलते यह पुल ध्वस्त हो गया। उन्होंने कहा कि पुल टूटने से लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों को उस पुल के रास्ते आवागमन बाधित है। इन गांवों से स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लेकिन प्रशासन इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने श्रीनगर ताल के पास अविलंब नए पुल के निर्माण की कार्ययोजना प्रस्तावित कर स्वीकृत कराने की मांग की। उन्होंने श्रीनगर ताल के सुंदरीकरण तथा किनारे पर वृक्षारोपण करने की मांग भी की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों के प्रति अविलंब आवश्यक कदम नहीं उठाया गया तो 10 दिसंबर के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर दुर्गेश निषाद, जुगानी जायसवाल, ओम प्रकाश मौर्य, रामकेवल निषाद, राम दयाल सहानी, सुदामा प्रसाद, रमेश निषाद, रामविभूती, हरीप्रकाश, रमेश मौर्य, प्रेम कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed