फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Arrangements made to park route-wise buses at the station

Maharajganj News: स्टेशन पर रूटवार बसों को खड़ी करने की बनी व्यवस्था

Thu, 18 Jul 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jul 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Arrangements made to park route-wise buses at the station
महराजगंज। स्टेशन परिसर में बसों को रूट पर खड़ी करने की व्यवस्था बन गई है। कौन सी बस किस रूट पर जाएगी, उससे संबंधित बोर्ड लगा है, इससे यात्रियों को बसों के बारे में जानकारी आसानी से मिल जा रही है। महराजगंज डिपो में 55 बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर में बस स्टेशन बेहतर ढंग से बनाया गया है। स्टेशन परिसर में बसों को खड़ी करने की व्यवस्था है। रूटवार बसें खड़ी रहती है। सामने बस किसी रूट की है, यह अंकित रहता है। इससे यात्रियों को बस से सफर करने में परेशानी नहीं होती है। गोरखपुर, फरेंदा, ठूठीबारी, लखनऊ समेत अन्य मार्गो पर जाने वाली बसों के लिए स्टेशन परिसर में प्लेट फार्म बनाया गया है। पीछे की ओर आने पर यात्रियों को बसें मिल जाती हैं। उनको बसों के बारे में जानकारी करने में समस्या नहीं होती है। स्टेशन परिसर में मिले तेज प्रताप ने बताया कि बस स्टेशन बेहतर ढंग से बना है। यात्री सुविधा बेहतर है। बसों के बारे में जानकारी हो जाती है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों को स्टेशन पर ही स्क्रिन पर बसों की स्थिति के बारे में जानकारी होगी। सभी प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन समय से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed