फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   honour

बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
honour
बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी सम्मानित
विज्ञापन

जिले में 2,61,264 बच्चों का है विभाग में पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कुपोषण खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से नई पहल की गई है। पोषण माह में शासन की मंशा के अनुसार बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिले में 3,133 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के कुल 2,61,265 बच्चे पंजीकृत हैं। इन केंद्रों पर 2,911 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 2,427 सहायिकाएं तैनात हैं। शासन की ओर से इस माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पहले सप्ताह में एक से सात सितंबर तक पोषण माह में पुरुषों की भागीदारी विषय पर बैठक, रैली, वजन दिवस आदि कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। दूसरे सप्ताह में 9 से 14 सितंबर तक किशोरियों के सेहत को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें किशोरियों में एनीमिया की जांच, आयरन की गोली के वितरण आदि कार्यक्रम पर जोर दिया जा रहा है। पूरे माह भर चलने वाले पोषण अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा होगी। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण माह में जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका बेहतर कार्य करेंगी, उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के समापन के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। कार्यक्रम में रुचि न लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed