फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   honor in school

विजेताओं का स्कूल में हुआ सम्मान 

Tue, 05 Dec 2017 12:38 AM IST
maharaganj
maharaganj Updated Tue, 05 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
honor in school
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : amar ujala
फोटो
विज्ञापन

महराजगंज। स्थानीय जीएसवीएस इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें इंटरनेट का उपयोग एवं उसके दुष्प्रभाव विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज की सपना वर्मा को प्रथम स्थान और महिमा को द्वितीय स्थान मिला। वहीं पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज के राजन सिंह को तीसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में जीएसवीएस इंटर कॉलेज के सचिन कुमार सिंह प्रथम, पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज के मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय और लिटिल फ्लावर की मुस्कान मिश्र को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जल संरक्षण विषय पर दिव्यांशी चौधरी, रोहन गुप्ता, वैकल्पिक ऊर्जा विषय पर आर्या मिश्र और मेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर संगम पटेल का मॉडल बेहतर रहा। सुयश श्रीवास्तव, आयुष प्रताप, प्रिया पटेल, मोनू मौर्या, पीयूष सिंह, आलोक शुक्ल, रोहित कुमार, वैष्णवी, विजय लक्ष्मी, इंशू पांडेय आदि ने विविध विषयों का विज्ञान माडल प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रतियोगिता में डॉक्टर नवीन श्रीवास्तव ने छात्र छात्राओं को नये-नये आविष्कारों के बारें में जानकारी दी और वर्तमान परिवेश में विज्ञान के महत्व को बताया। बतौर मुख्य अतिथि डीआईओएस रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह रहे। इस दौरान अमरेंद्र शर्मा, अखिलेश्वर राव, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमर सिंह, देवेंद्र पांडेय, केके शुक्ला, श्रीराम सिंह, अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed