फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Home guard commits suicide, case filed against nine including head's son

Maharajganj News: होमगार्ड ने की आत्महत्या, प्रधान पुत्र समेत नौ पर केस

Sat, 23 Mar 2024 02:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Home guard commits suicide, case filed against nine including head's son
फरेंदा। सिधवारी निवासी एक होमगार्ड ने बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी के दौरान जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जेब से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रधान पुत्र सहित नौ लोगों को ठहराया है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी टोला तुलसीपुर निवासी प्रह्लाद चौरसिया होमगार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी धानी मार्ग पर चौरसिया बिल्डिंग मैटेरियल्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार की रात में वह घर से ड्यटी जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचकर अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। होमगार्ड ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि गांव के ग्राम प्रधान पुत्र गंगाराम यादव ने आठ लाख 35 हजार रुपये के बिल्डिंग मैटेरियल्स के समान लिए थे, लेकिन मांगने पर रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन




आरोप है कि उसी दौरान एक जमीन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये और ले लिए, जिसका कब्जा अभी तक नहीं मिल सका है। पैसा मांगने पर प्रधान पुत्र ने दस-दस लाख रुपये के दो चेक दिए। खाते में पैसा न होने के चलते चेक बाउंस हो गया। इसको लेकर होमगार्ड तनाव में रहते थे। मृतक के बेटे अशाेक चौरसिया ने बताया कि समस्याओं से परेशान होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अंकित सिंह के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। शव का अंतिम संस्कार त्रिमुहानी घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे अशोक चौरसिया की तहरीर पर प्रधान पुत्र गंगाराम यादव, पटीदार झगरू, महेंद्र, जितेंद्र, राजकुमार, विनय, आशीष, अर्जुन व रामजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

-अनिरूद्ध कुमार, क्षेत्राधिकारी, फरेंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed