फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High tension wire broke and fell on the highway, creating chaos

Maharajganj News: हाईवे पर टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, मची अफरा-तफरी

Fri, 29 Mar 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 29 Mar 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
High tension wire broke and fell on the highway, creating chaos
महराजगंज। शहर से फरेंदा जाने वाले एनएच 730 पर जिला अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अचानक हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। जिस समय तार गिरा, उस दौरान करंट प्रवाहित हो रहा था। गनीमत रहा था, की वहां कोई मौजूद नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों का आवागमन रोक दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। रात 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है की गिरे हुए तार की जानकारी देने के लिए निगम के संबंधित जिम्मेदारों के सीयूजी नंबर पर संपर्क साधा गया। जिस दौरान नंबर बंद बता रहा था। मौके पर मौजूद अनुराग जायसवाल, अनूप कनौजिया, विनोद कुमार, त्रिपुरेश आदि ने कहा कि फरेंदा जाने वाली हाइवे एनएच 730 के ऊपर से होकर गुजरी हाइटेंशन तार जर्जर हो चुका है। लेकिन निगम के जिम्मेदार उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इसी बीच जिला अस्पताल के सामने अचानक तार टूटकर बीच सड़क में गिर गई। यह देख आस पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर आवागमन रोका गया।
विज्ञापन


इस संबंध में अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर कर्मियों को भेजा गयाl तार ठीक कर करके विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed