{"_id":"6643e2bbb3aad8cd8b0934a4","slug":"heat-made-me-restless-not-getting-relief-maharajganj-news-c-206-1-go11002-122447-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी ने किया बेचैन, नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी ने किया बेचैन, नहीं मिल रही राहत
Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
-मंगलवार को 39 डिग्री रहा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव का क्रम जारी है। सुबह जहां अधिकतम तापमान लोगों के लिए परेशानी का कारण बाहर निकलते हुए बन रही है। मंगलवार को 39 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।
मौसम के रुख में अप्रैल के बाद फिर बढ़त का क्रम जारी हो गया है। सड़क पर लोग प्यास से बेहाल दिखे और छाया में रुककर धूप से बचते दिखे। सड़क पर निकलने वाली महिलाएं भी दुपट्टे की छांव लेकर चलते हुए देखी गई। सुबह से ही मौसम की तल्खी बरकरार रही। सुबह सात बजे से ही तेज धूप ने लोगों की गर्मी का एहसास कराया। पंखे में बैठे लोग भी पसीने से जूझते हुए पाए गए। कूलर का पानी बदलकर भी लोगों को ठंड नहीं मिली।
घर से बाहर जब लोग निकले तो उम्मीद थी कि कुछ राहत मिलेगी, लेकिन कोई राहत लोगों को नहीं मिली। हवा न चलने के कारण धूप काफी तेज लोगों को महसूस हुई। घर से बाहर निकले लोगों को छाए की तलाश और शीतल पेय के सेवन के लिए जगह-जगह रुकना पड़ा वह गला तर कर आगे बढ़ सके। निजी स्कूलों में अवकाश के कारण बच्चों को विशेष दिक्कत नहीं हुई लेकिन दोपहर में वह घरों में रहे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि गर्म रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली शुष्क हवाओं के प्रभाव से आगामी 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।