{"_id":"697a76dd142934299408dd70","slug":"head-constable-injured-in-accident-dies-during-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-170302-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुर्घटना में घायल हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुर्घटना में घायल हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
देवरिया जिले के निवासी थे 1994 बैच के हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी
परतावल। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति में 19 जनवरी को हुए मार्ग दुर्घटना में घायल श्यामदेउरवा थाने के हेड कांस्टेबल की बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को श्यामदेउरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी (50) बाइक से महराजगंज से वापस थाने पर जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के बरवा विद्यापति के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायल हेड कांस्टेबल को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि 1994 बैच के आरक्षी हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी देवरिया जिले के निवासी हैं। उनकी तैनाती करीब एक वर्ष पूर्व श्यामदेउरवा थाने पर हुई थी।