फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Demand for the construction of a forest road from Mohanapur Dhala to Singhpur Tharauli in the area.

Maharajganj News: सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand for the construction of a forest road from Mohanapur Dhala to Singhpur Tharauli in the area.
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सिंहपुर थरौली के ग्रामीणों ने मंगलवार को नौतनवा तहसील में एसडीएम को पत्र सौंपकर गांव की सड़क बनवाने की मांग की है। वहीं मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर देने की चेतावनी भी दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रविकांत, नागेंद्र शुक्ला, मिथलेश कुमार, इरफान अहमद, गजेंद्र नाथ पांडेय, राधेश्याम, नागेंद्र यादव, मकसूद आलम, रमेश यादव, उग्रसेन चौधरी, घनश्याम गुप्ता आदि ग्रामीणों का कहना था कि मोहनापुर ढाला से गांव को जाने वाली सिंहपुर थरौली मार्ग वर्षों से कच्ची अवस्था में ही है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बरसात के समय में झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लंबे समय से उक्त सड़क का निर्माण कराने की मांग भी उठाई जा रही है। वर्तमान में ग्रामीण गांव में बैनर लगाकर सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर आंदोलन भी कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई। इसी क्रम में मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को भी पत्र सौंपकर गांव की सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कुणाल का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed