{"_id":"6ace9a00043700a3e7092618","slug":"complaint-regarding-non-payment-for-a-months-work-in-noida-demand-for-action-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187023-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 25 हजार वेतन का झांसा देकर कराया काम, मांगने पर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 25 हजार वेतन का झांसा देकर कराया काम, मांगने पर पीटने का आरोप
विज्ञापन
सोनौली। क्षेत्र के महुआ गांव निवासी दयानंद वरुण ने 25 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर नोएडा में एक माह तक काम कराने और मजदूरी मांगने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
दयानंद ने तहरीर में बताया कि करीब दो माह पहले नौतनवा थाना क्षेत्र के खैराती गांव निवासी एक व्यक्ति ने नोएडा में 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर काम दिलाने का भरोसा दिया था। उसकी बातों में आकर वह काम करने चला गया। आरोप है कि उसने अपने एक रिश्तेदार के पास भेजा, जो मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है और नोएडा में ठेकेदारी करता है। पीड़ित के मुताबिक, उसने करीब एक महीने तक काम किया। जब मजदूरी मांगी तो भुगतान करने की बजाय गाली-गलौज और मारपीट की। वहां अकेला होने के कारण सुरक्षा के डर से वह घर लौट आया।
आरोप है कि घर आने के बाद दोबारा मजदूरी मांगने पर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। वहां भेजने वाले व्यक्ति ने भी नंबर ब्लॉक कर दिया। दयानंद ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए बकाया मजदूरी दिलाने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कोतवाल सोनौली विशाल शुक्ला ने बताया कि पीड़ित युवक ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।