फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village guards should keep an eye on suspicious activities and immediately inform the police.

Maharajganj News: ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर कर्तव्य के प्रति किया प्रेरित

Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Village guards should keep an eye on suspicious activities and immediately inform the police.
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण कराया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग और ग्रामीण जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने और पुलिस-जन सहयोग को प्रभावी बनाने में उनका योगदान अहम है। उन्होंने ग्राम प्रहरियों से पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed