फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning of FIR and strict action if discrepancies are found in the number of workers.

Maharajganj News: मनरेगा में फर्जी हाजिरी की शिकायतों पर बीडीओ सख्त, निरीक्षण के निर्देश

Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Warning of FIR and strict action if discrepancies are found in the number of workers.
निचलौल। मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों की उपस्थिति में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर बीडीओ संतोष यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों को प्रतिदिन कार्यस्थलों का निरीक्षण कर वास्तविक श्रमिकों की उपस्थिति का मिलान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जारी नोटिस में बीडीओ ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर मौजूद श्रमिकों की संख्या और दर्ज हाजिरी में अंतर मिलने या तकनीक का दुरुपयोग कर उपस्थिति दर्ज करने का मामला सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी अनियमितताओं के लिए संबंधित कर्मी स्वयं जिम्मेदार होंगे। बीडीओ ने इस मामले से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और उपायुक्त श्रम रोजगार को भी पत्र भेजकर अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed