फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Happy Birthday in Jagrata

जगराता में खूब बरसी मां की कृपा

Sat, 01 Apr 2017 01:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 01 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday in Jagrata
जगराता - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार। सिसवा नगर के छावनी टोला में भारतीय शिक्षण संस्थान (बीएसएस कॉलेज) की तरफ से आयोजित माता के जागरण में श्रोता पूरी रात भजन सागर में गोता लगाते रहे। अमित अंजन के भक्तिमय प्रस्तुति को श्रोताओं  ने खूब  सराहा। झांकी के माध्यम से शिव व गौरा विवाह की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


भगवती जागरण का शुभारंभ श्री गणेश की वंदना से हुआ। गणेश वंदना कुंदन अकेला ने की। तदुपरांत भजन गायक अमित ने  मेरी मां का मुखड़ा बड़ा प्यारा है, राधा बन के देखो मेरे सांवरिया, चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है आदि भजन गाया। इस दौरान शिव व गौरा विवाह की मनोहारी प्रस्तुति की गई, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकार आशी मिश्रा, पंकज सोनी, बृजेश शर्मा आदि ने भी भजन  गाए। इसी के साथ राम भक्त हनुमान की मन मोहक झांकी भी लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहा। इस दौरान महंथ तिवारी, पंकज तिवारी, नीरज तिवारी, नगर चेयरमैन अशोक जायसवाल, आलोक शर्मा, अवधेश चौबे, गोविन्द सोनी, मनोज केसरी, अनूप जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, विवेक चौरसिया, सत्यप्रकाश तिवारी, रमेश कुमार, विश्राम तिवारी, अवधेश चौबे,  विजय जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, संतोष दुबे, डॉ मनोज दुबे, दिनेश यादव, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed