फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gurujee made health ambassdor to Students

स्वास्थ्य

Sat, 11 Jun 2022 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gurujee made health ambassdor to Students
विद्यार्थियों को सेहतमंद बनाने के लिए गुरुजी बने एंबेसडर
विज्ञापन

महराजगंज। किशोरावस्था में होने वाले सेहत संबंधी परिवर्तन एवं बीमारियों से बचाव के लिए स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम काफी मददगार साबित हो रहा है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनको हेल्थ एंड वैलनेस एंबेसडर बनाया गया है। जबकि स्कूल के छह छात्र हेल्थ एंड वैलनेस मैसेंजर के रूप में कार्य करते हैं। चयनित स्कूलों में प्रत्येक मंगलवार को संवाद के जरिए सेहत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए काउंसलिंग की जाती है। नए शैक्षिक सत्र में इस अभियान को तेज करने की योजना बनाई जा रही है।
स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को किशोर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है। स्कूलों में स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियां, बीमारी की रोकथाम तथा एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को स्कूल स्तर पर सुलभ बनाने के लिए जिले भर में 735 स्कूलों के लगभग 1400 शिक्षकों को हेल्थ एवं वेलनेस एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। अब प्रशिक्षित एंबेसडर प्रत्येक कक्षा से दो (एक छात्र व एक छात्रा) हेल्थ एवं वेलनेस मैसेंजर चुने गए हैं। यह सभी किशोर स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाने में सहयोग करते हैं। इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से अमल में लाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

---
सभी विद्यालयों से प्रशिक्षित अध्यापकों व चयनित बच्चों की भूमिका बेहतर है। कार्यक्रम मुख्य रूप से किशोरों में चोट, हिंसा, मादक द्रव्य का सेवन, जोखिम भरा यौन व्यवहार, मनोवैज्ञानिक एवं भावनात्मक विकार को कम किए जाने पर केंद्रित रहता है। विद्यालय के नए सत्र में खुलने के पश्चात सभी विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कर कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिवेंद्र प्रताप सिंह, जनपदीय सलाहकार, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम
----
जनपद में किए जा रहे प्रयासों की सराहना राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय अधिकारियों व एजेंसियों द्वारा की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर तथा मैसेंजर को ड्रेस भी उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र-छात्राओं की सेहत संबंधी समस्या का समाधान स्कूल स्तर पर ही कर दिया जाता है।
-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed