Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   goldan card88888

गोल्डेन कार्ड बनाने में रूचि नहीं

Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
goldan card88888
गोल्डन कार्ड बनवाने में रुचि नहीं
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों की नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि उनका अभी तक गोल्डन कार्ड ही नहीं बना है। सभी संसाधन पूरे होने के बाद भी संबंधित सीएचसी अधीक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं जिससे आशा के अनुरूप कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। हाल यह है कि लाभार्थी आज भी मुफ्त इलाज की आस लगाए बैठे हैं।
जिले में 1 लाख 48 हजार 450 परिवारों को योजना के तहत चिह्नित किया गया है जिसमें 1 लाख 1 हजार 143 लोगों का गोल्डन कार्ड बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक परिवार में औसतन पांच सदस्य को माना जाता है। परिवार के सभी सदस्यों का कार्ड बनना जरूरी है। लक्ष्य के मुताबिक कार्ड नहीं बनता देख सीएचसी स्तर पर बनाने की व्यवस्था की गई लेकिन यह व्यवस्था भी धराशायी होती दिख रही है। जिले में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जहां कार्ड बनाने के लिए कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया गया था कि कार्ड बनवाने में तेजी लाएं लेकिन उनके द्वारा रुचि नहीं लेने के कारण तेजी नहीं दिख रही है। बताया जाता है कि कुछ सीएचसी पर कंप्यूटर में साफ्टवेयर भी इंस्टाल नहीं हुआ है। सबसे पहले परतावल सीएचसी को कंप्यूटर समेत अन्य सामग्री दी गई थी। लेकिन यहां भी कार्ड बनने की गति धीमी है। लाभार्थियों का कहना है कि क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने पर वापस आना पड़ता है। क्योंकि वहां पूछने पर कोई सटीक जानकारी नहीं मिलती है। अगर सीएचसी स्तर पर सुविधा बेहतर हो जाय तो समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को कार्ड बनवाने के लिए तेजी लाने की चेतावनी दी गई है। लाभार्थियों को नजदीक के सीएचसी पर कार्ड बनवाने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed