{"_id":"658ac2f845823be92e0ff5b8","slug":"girlfriends-obscene-video-went-viral-on-social-media-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12515-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेमिका की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेमिका की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
Tue, 26 Dec 2023 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 Dec 2023 05:41 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्की युवती का प्रेमी है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का घुघली थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वर्तमान में युवक ने मेरी बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी युवती की शादी नहीं होने देने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी टीपू निवासी घुघली के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद