{"_id":"65788840335fa6465000b9f6","slug":"ghugli-youth-dies-in-dubai-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11507-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घुघली के युवक की दुबई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घुघली के युवक की दुबई में मौत
Tue, 12 Dec 2023 09:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
घुघली। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए सात माह पूर्व दुबई कमाने गए युवक की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौली निवासी उमेश विश्वकर्मा 42 वर्ष सात माह पूर्व दुबई कमाने गया था। वहां जाकर ड्राइवर का काम करने लगा। शनिवार की सुबह उमेश अपने कमरे पर काम के लिए जाने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
सांस लेने व सीने में दर्द शुरू हुआ तो लोगों ने सूचना मालिक को दी। मौके पर पहुंचे कुछ लोग उमेश को गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पति की मौत के बाद पत्नी अनीता दहाड़े मारकर रोते हुए बेसुध हो जा रही थी। वहीं बेटी चंद्रकला व बेटा शनि पिता को याद कर रोते हुए मां से लिपट रहे थे। जिसे देखकर लोगों की आंखे नम हो रही थीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दुबई से आता तो बेटी का हाथ पीला करता
बेटी चंद्रकला के हाथ पीले करने की सोच को लेकर उमेश सात माह पूर्व दुबई कमाने गया था। वहां से लौटने के बाद बेटी का हाथ पीला करने के लिए सोचा था। लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था।