{"_id":"5d729eab8ebc3e93bd1081a0","slug":"gave-medicine-to-children-maharajganj-news-gkp320569094","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी गई कीड़ा मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी गई कीड़ा मारने की दवा
विज्ञापन
कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल व सीएमओ डॉ.क्षमा शंकर पांडेय।
- फोटो : MAHARAJGANJ
बच्चों को दी गई कीड़ा मारने की दवा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर जिले में शुक्रवार को बच्चों को कीड़ा मारने की दवा दी गई। कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल ने धनेवा धनेई कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बच्चों को कीड़ा मारने की गोली खिलाकर की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कीड़ों की वजह से बच्चों का शारीरिक विकास बाधित हो जाता है। खून की कमी हो जाने से बच्चे विभिन्न समस्याओं से परेशान रहते हैं। बच्चे कमजोर हो जाते हैं। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर साल में दो बार कृमि की दवा खिलाई जाती है। एनीमिया से बचाने के लिये बच्चों में आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी वितरित का जाती हैं। उक्त दवाओं के सेवन के बारे भी बच्चों व अभिभावकों को बताया जाता है। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी प्रेरित किया जाता हैं।
एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं। इनके शरीर में तरह-तरह की समस्याएं पैदा हो जाती है। इससे निपटने के लिए कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिले में कीड़ा मारने की दवा खिलाने के लिए करीब 7.87 लाख बच्चे चिह्नित किए गए हैं। जिले के सभी 3,133 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 2,470 स्कूलों में बच्चों को कीड़ा मारने की गोली खिलाई गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संदीप पाठक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में विद्यालय की वार्डेन ममता श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।