फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four people cheated of Rs 3.58 lakh, case registered

Maharajganj News: चार लोगों से 3.58 लाख की ठगी, केस

Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four people cheated of Rs 3.58 lakh, case registered
महराजगंज। थाना घुघली क्षेत्र के शितलापुर गांव निवासी चार लोगों से 3.58 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़ित की तहरीर पर घुघली पुलिस ने बुधवार को आरोपी फैज मोहम्मद, उसकी पत्नी रुखसाना खातून और फैज के मामा के बेटे अकरम पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घुघली क्षेत्र के शितलापुर गांव निवासी हफीजुद्दीन पहले सऊदी अरब में पांच साल तक काम कर चुके हैं। उन्होंने 24 जुलाई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात फैज मोहम्मद, पुत्र खलीकुल्लाह, निवासी छावनी टोला, वार्ड नंबर-5, सिसवा, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज से हुई थी। फैज ने उन्हें विदेश में अच्छी नौकरी का लालच दिया, जिसमें प्रति माह 1,300 दिरहम (लगभग 29,000 रुपये) वेतन और कंपनी की ओर से भोजन आदि की सुविधा का वादा किया गया।
विज्ञापन

फैज की बातों पर भरोसा कर हफीजुद्दीन ने विभिन्न तिथियों में कुल 83,000 रुपये रुखसाना के बैंक खाते में और सात हजार रुपये नकद दी। इसी तरह, फैज मोहम्मद ने हफीजुद्दीन के गांव के अन्य लोगों को भी अपने जाल में फंसाया। जमीर अहमद से 88 हजार रुपये, सिराजुद्दीन से 90 हजार रुपये और अजमल खान से भी 90 हजार रुपये नकद वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी रकम विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर ली गईं। हफीजुद्दीन ने बताया कि फैज के मामा के लड़के अकरम जो शितलापुर गांव का निवासी है, ने भी इस धोखाधड़ी में सक्रिय भूमिका निभाई। अकरम की मौजूदगी में रुपये फैज को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed