फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A cow belonging to Rupa Devi, a livestock rearer from Maharajganj, won a prize of 1.51 lakh at 'Rangilo Kashi'.

Maharajganj News: रंगीलो काशी में महराजगंज की पशुपालक रूपा देवी की गाय ने जीता 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार

Wed, 23 Sep 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A cow belonging to Rupa Devi, a livestock rearer from Maharajganj, won a prize of 1.51 lakh at 'Rangilo Kashi'.
पुरस्कार जितने के बाद गांव में गाय का पूजन कर स्वागत करती महिलाएं।
24 घंटे में 25 लीटर से अधिक दूध देने के लिए किया गया सम्मानित
विज्ञापन

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की तरफ से वाराणसी में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गोरखपुर। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम से संबद्ध श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) की सदस्य, महराजगंज जिले के सहजनवा बाबू गांव की रूपा देवी की गाय को वाराणसी में ‘रंगीलो काशी’ पशु मेला में 1.51 लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला है। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की तरफ से आयोजित यह पुरस्कार रूपा देवी की जर्सी गाय को 24 घंटे में 25 लीटर से अधिक दूध देने के लिए दिया गया।


पुरस्कार नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने प्रदान किया। एमपीओ के सीईओ का कहना है कि रूपा देवी की जर्सी गाय को प्राप्त यह पुरस्कार अन्य सभी महिला दुग्ध उत्पादकों के लिए भी प्रेरक बनेगा। श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी धनराज साहनी ने बताया कि संस्था गठन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल के सभी जिलों में क्रियाशील इस संस्था का शत प्रतिशत स्वामित्व महिला दुग्ध उत्पादकों के हाथ है। अब तक 77000 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादक इस एमपीओ से जुड़ चुकी हैं। एमपीओ की सदस्य महिलाएं न केवल नियमित रूप से दूध उत्पादन एवं आपूर्ति कर रही हैं, बल्कि वैज्ञानिक पशुपालन, बेहतर पशु प्रबंधन और नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय एवं उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed