फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rupa started animal husbandry with just two animals; today, she owns 10 cows.

Maharajganj News: दो से शुरू किया पशुपालन, आज 10 गायों की मालकिन हैं रूपा

Wed, 23 Sep 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rupa started animal husbandry with just two animals; today, she owns 10 cows.
चार वर्ष पहले शुरू किया था पशुपालन, तीन गाय से 60 लीटर व एक भैंस से 12 लीटर दूध का करती हैं उत्पादन
विज्ञापन

वाराणसी में नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित ‘रंगीलो काशी’ पशु मेले में रूपा की गाय को सर्वाधिक दूध देने के लिए मिला है पुरस्कार
महराजगंज। जिले के बृजमनगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू गांव की पशुपालक रूपा देवी की जर्सी गाय ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। आज की इस सफलता के पीछे रूपा की वर्षों की मेहनत है। चार वर्ष पहले उन्होंने दो गायों से पशुपालन शुरू किया था और अपनी मेहनत की बदौलत आज वह 10 गायों की मालकिन हैं।
रूपा देवी ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2022 में दो गायों से पशुपालन शुरू किया। अब वर्तमान में 10 गाय है। जिनमें से तीन गाय से लगभग 60 लीटर व एक भैंस से 12 लीटर दूध उत्पादन होता है। रूपा देवी की माने तो समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार और साफ-सफाई के चलते उनकी गाय स्वस्थ है और अधिक दूध दे रही है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य पशुपालकों में भी वैज्ञानिक पशुपालन को लेकर उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व श्री बाबा गोरखनाथ कृपा (एमपीओ) सदस्यता ली। अब क्षेत्र में रूपा देवी और उनके पति रविन्द्र यादव गो सेवक के रूप में अपनी पहचान बना ली है। आस पास के पशु पालक उनकी सफलता और मेहनत को देखते हुए जानकारी लेने पहुंचते हैं। रूपा ने बताया कि गाय को खान पान का विशेष ख्याल रखा जाता है। आहार के रूप में बिनौला, सोया, मक्का, बीओसी, बफ़ट, लैक्टोफर, सरसों का फर, चोकर ईस्ट सहित अन्य चीजें दी जाती है। उनकी ये गाय प्रतिदिन 25 से 36 लीटर तक दूध देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहजनवा बाबू गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह ने बताया कि रूपा व उसके पति रविन्द्र की मेहनत से गांव का नाम रोशन हुआ है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। अपने स्तर से उनकी डेयरी को विकसित करने व उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। गांव की महिलाओं के लिए रूपा मिशाल कायम की है। रूपा की प्रेरणा से महिलाएं अब बेहिचक पशुपालन क्षेत्र में कामयाबी की इबारत लिख सकती है।


पुरस्कार की धन राशि से गायों के सुविधा में करेंगी खर्च
रूपा देवी की गाय को मिले 1.51 लाख की पुरस्कार की धन राशि गायों की सुविधा के लिए टीन शेड निर्माण व अन्य सुविधाओं में लगाएगी। रूपा ने बताया कि गायों की अभी पर्याप्त संख्या है इस लिए गाय को मिली पुरस्कार की धन राशि हम सभी गायों की सुविधाएं मुहैया कराने में लगाएंगे। रूपा देवी ने अपने पति के साथ मिल कर कड़ी मेहनत कर खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार को भी संभालने का जिम्मेदारी उठाया। जहां एक तरफ महिलाएं घर की चहारदीवारी में रह कर केवल परिवार संभालने तक सीमित रहती है। वहीं रूपा ने एक बहु, पत्नी व माता बन परिवार को संभालने के साथ अपनी मेहनत के दम पर प्रदेश में नाम रोशन कर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed