{"_id":"6ab2ed94678220285f083e77","slug":"cmo-upset-over-filth-at-siswa-chc-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185634-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा सीएचसी में गंदगी देख नाराज हुए सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा सीएचसी में गंदगी देख नाराज हुए सीएमओ
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सीएचसी सिसवा का मंगलवार को सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्सरे कक्ष, दवा काउंटर और वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएमओ के साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। प्रसव कक्ष में पहुंचकर प्रसूता महिलाओं से बातचीत की और पूछा कि उन्हें समय से भोजन व नाश्ता मिल रहा है या नहीं। सीएमओ ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की स्थिति की भी जानकारी ली।
अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म में रहने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
बालिका की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सोमवार शाम मंशाछपरा टोला में जहरीले जंतु के काटने से हुई बालिका मानवी उर्फ तृषा की मौत के बाद परिजनों के हंगामे के मामले में भी सीएमओ ने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। रास्ते में मासूम की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची की मौत किस जीव के काटने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।