फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Four accused of assault due to old rivalry, case filed

Maharajganj News: पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप, चार पर केस

Sun, 20 Jul 2025 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 20 Jul 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Four accused of assault due to old rivalry, case filed
निचलौल। थाना क्षेत्र के जमुई पंडित गांव में शनिवार रात को कुछ मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से एक परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जमुई पंडित निवासी सरोज देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश में कुछ मनबढ़ गोलबंद हो गए। उसके बाद वह लोग धारदार हथियार और लाठी-डंडों के साथ उनके परिवार पर हमला कर दिए। हमलावरों ने पति राजेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके चलते उनके सिर में काफी गंभीर चोट लगी है। बीच बचाव को पहुंचे देवर के बेटे मनीष व ससुर रतन की भी बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मामले में पीड़िता सरोज देवी की तहरीर पर आरोपी उमेश भारती, अमन, सरोज और मोनिका निवासी जमुई पंडित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed