फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Forgot social distance in the race to get the vaccine

वैक्सीन लगवाने की होड़ में भूले सामाजिक दूरी

Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Forgot social distance in the race to get the vaccine
वैक्सीन लगवाने की होड़ में भूले सामाजिक दूरी
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। शनिवार को जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। टीका लगवाने की होड़ में लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भी भूल गए। एक ही लाइन में महिलाएं पुरुष खड़े दिखे। हर कोई उमस भरी गर्मी से जूझते नजर आया। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हुई। जिले में 3947 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
प्रतिदिन टीकाकरण केंद्रों पर हजारों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े थे। जहां लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा। मजे की बात तो यह है कि दूसरी डोज के लिए लोगों को ऊपर लाइन लगाना पड़ रहा था। इसमें 45 वर्ष से ऊपर वाले भी शामिल थे। इस दौरान लाइन में वरिष्ठ नागरिक भी खड़े नजर आए। उनके लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया था। हर कोई परेशान नजर आ रहा था। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि भीड़ बढ़ने से थोड़ी समस्या हो रही है। शनिवार को 3947 लोगों को टीका लगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

150 लोगों का हुआ टीकाकरण
नौतनवां। स्थानीय कस्बे में स्थित एक संस्थान में 150 लोगों का टीकाकरण हुआ। कैंप का शुभारंभ भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान संस्थान के राजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, खुशबू, रमेश चंद्र, साक्षी शर्मा, राजेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed