{"_id":"661ae00a15bbaeb2dc0eb284","slug":"forest-workers-increased-patrolling-to-drive-away-leopards-from-the-forest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-119963-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुए को जंगल में भगाने के लिए वनकर्मियों ने बढ़ाई गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुए को जंगल में भगाने के लिए वनकर्मियों ने बढ़ाई गश्त
Sun, 14 Apr 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के टेढ़ी घाट बीट के जंगल के किनारे बसे गांव चकदह में तेंदुआ का भय खत्म नहीं हो रहा है। वन कर्मियों द्वारा गश्त कर भगाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन तेंदुआ शाहपुर टोले से पूरब जंगल के किनारे कुटी तथा बघेला नदी के आसपास रह रहा है। माना जा रहा है कि चंदौली से लाया गया तेंदुआ हो सकता है जो जंगल में न जाकर नदी के आसपास दिख रहा है।
तेंदुआ बीते रविवार से चकदह गांव के शाहपुर टोले से पूरब जंगल के किनारे साधू की कुटी में तथा उसके आसपास रहा रहा है। सात दिनों के अंदर साधू शिवपूजन यादव तथा वाचर मनोज कुमार यादव को घायल कर चुका है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वन कर्मियों के साथ सुरक्षा की दृष्टि से गौशाला, बघेला नदी, कुटी के आसपास पास गश्त करते हुए पटाखा फोड़ और लाइट जलाकर तेंदुआ को जंगल में भगाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेंदुआ जंगल में नहीं जा रहा है। वह कभी पेड़ पर तो कभी झाड़ी में तो कभी कुटी के अंदर दिख रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। तेंदुआ वनकर्मियों के लिए समस्या खड़ा कर दिया है लोगों को रात में गौशाला के आसपास गश्त करना पड़ रहा है। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि तेंदुआ को जंगल में भगाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह बघेला नदी के किनारे झाड़ियों में छिप जा रहा है। ग्रामीणों को जंगल के किनारे न जाने के लिए कहा जा रहा है।