फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Foreign Worker has gotten Manrega payment

विदेश में काम करने वाला व्यक्ति मनरेगा में कर रहा 19-27-20

Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Foreign Worker has gotten Manrega  payment
विदेश में काम करने वाले व्यक्ति को मनरेगा से मिला भुगतान
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। विदेश में काम कर रहे बसवार गांव के एक व्यक्ति पर गांव में मनरेगा के तहत काम करके मजदूरी लेने का आरोप है। इसकी शिकायत मंगलवार को बीडीओ से की गई। आरोप है कि बिना काम कराए ही भुगतान किया गया है, जबकि वह व्यक्ति विदेश में काम कर रहा है।
ग्राम सभा बसवार के रहने वाले रामसेवक गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी मिठौरा रजत गुप्ता को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम सभा में छट्ठू तिवारी के खेत से चोकट मौर्या के खेत तक 27 मई 2022 से 9 जून 2022 तक मस्टरोल के हिसाब से काम कराया गया है। ग्राम सभा निवासी व्यक्ति के जॉब कार्ड पर 14 दिन की मजदूरी 2,982 रुपये उनके खाते में भेजा गया है, जबकि वह व्यक्ति पिछले चार साल से जॉर्डन में रहकर किसी फैक्ट्री में कार्य करता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि मनरेगा में जिम्मेदारों ने मनमानी की है। कहीं पर बिना काम कराए ही भुगतान किया जा रहा है, तो कहीं पर मस्टरोल में स्टीमेट से ज्यादा भुगतान किया गया है। अभी कुछ दिन पहले एक मामला निचलौल ब्लॉक के कैमी और सिसवां ब्लॉक के मथनिया में ऐसा ही मिला था। अभी इस मामले का निस्तारण भी नहीं हुआ की तीसरा मामला सामने आ गया। मिली शिकायतों की जांच जिम्मेदार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मामले की जांच के बाद सत्यता के आधार पर कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रजत गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed