{"_id":"6ac168076868694f970bc276","slug":"floodwaters-recede-in-sohgibarwa-relief-operations-and-damage-assessment-begin-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-186366-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोहगीबरवा में बाढ़ का पानी उतरा, राहत कार्य व नुकसान का आकलन कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोहगीबरवा में बाढ़ का पानी उतरा, राहत कार्य व नुकसान का आकलन कार्य शुरू
विज्ञापन
70 सफाईकर्मी, 15 लेखपाल और तीन स्वास्थ्य टीम मैदान में उतरी
सड़कों से लेकर सरकारी भवनों की हो रही सफाई
निचलौल। सोहगीबरवा क्षेत्र में बाढ़ का पानी कम होने के बाद अब जनजीवन सामान्य करने के लिए प्रशासन ने राहत और पुनर्स्थापना अभियान तेज कर दिया है। तीन प्रभावित ग्राम पंचायतों सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहां में सफाई, स्वास्थ्य, पशुधन देखभाल, क्षति आकलन और राहत सामग्री वितरण का काम एक साथ किया जा रहा है। जिम्मेदार मौके पर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
बाढ़ के बाद गंदगी के कारण संक्रमण का खतरा देखते हुए करीब 70 सफाईकर्मियों को गांवों में उतारा गया है। सड़क, नाली, बाजार, सार्वजनिक और सरकारी भवनों के साथ स्कूल व पंचायत भवन की विशेष सफाई कराई जा रही है। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मृत पशुओं का सुरक्षित निस्तारण कर ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव किया जा रहा है।
एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद के नेतृत्व में नौ ग्राम पंचायत सचिव और सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुनील गुप्ता की देखरेख में सफाईकर्मी अभियान में जुटे हैं। बीडीओ संतोष कुमार यादव प्रतिदिन मौके पर पहुंचकर कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
बाढ़ से क्षतिग्रस्त नौरंगिया संपर्क मार्ग और भोथहां संपर्क मार्ग की जेसीबी से मरम्मत कराई जा रही है। रोहुआ नाला के पास भी सड़क को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सरकारी भवनों में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
तीन स्वास्थ्य टीमें कर रहीं जांच और उपचार
सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि सोहगीबरवा में तीन स्वास्थ्य टीमें काम कर रही हैं। चिकित्सक ब्यूटी और डॉ. वीटी कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मी गांवों में कैंप कर मरीजों की जांच और उपचार कर रहे हैं। दवाओं का वितरण किया जा रहा है। मलेरिया से बचाव के लिए दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। सीएचसी सोहगीबरवा में ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवाएं भी संचालित हैं।
15 लेखपाल कर रहे नुकसान का सर्वे
तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए 15 लेखपाल लगाए गए हैं। टीम घर-घर पहुंचकर मकान, फसल और अन्य क्षति का सर्वे कर रही है। शिकारपुर और भोथहां के सभी प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है, जबकि सोहगीबरवा में अब तक 400 परिवारों को राहत सामग्री दी गई है। शेष परिवारों में वितरण का कार्य जारी है। तीनों ग्राम पंचायतों में कम्युनिटी किचन के माध्यम से प्रभावित लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पशुधन विभाग की छह सदस्यीय टीम प्रभावित क्षेत्र में पशुओं का उपचार कर रही है। टीम मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण की भी निगरानी कर रही है ताकि बाढ़ के बाद संक्रमण का खतरा न बढ़े।