{"_id":"6893628ff301e4c2f50d5c18","slug":"five-cobras-one-common-krait-rescued-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-156576-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच कोबरा, एक कामन करैत को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच कोबरा, एक कामन करैत को किया रेस्क्यू
Wed, 06 Aug 2025 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। वन्यजीव रक्षक टीम के सदस्यों ने बुधवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आधा दर्जन जहरीले सांपों को रेस्क्यू किया। बाद में मधवलियां रेंज के जंगलों में छोड़ दिया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के जमुई कला गांव निवासी वन्यजीव रक्षक टीम के रामबचन साहनी अपने सहयोगी राजेश पटवा, कुलदीप मौर्या के साथ पिपरियां गांव निवासी राजेंद्र यादव के घर से एक कामन करैत, हनुमानगंज उर्फ पाली निवासी चंद्रभान के घर के पास एक कोबरा, निचलौल घोडहवां स्थित विष्णु मंदिर पास अजय विश्वकर्मा के घर से एक कोबरा, कमरिहा रामेश्वर मौर्य के घर से एक कोबरा, बेलभरियां निवासी कौशल किशोर पांडेय के कुएं में एक विशाल कोबरा व ओडवलियां चौराहे पर धर्मेन्द्र चौहान के प्लाई की गोदाम से दो कोबरा तथा सांप के 45 फूटे हुए अंडे मिले, जिससे दुकानदार सहम गया। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन फूटे हुए अंडे से निकले एक भी कोबरा सांप के बच्चे नहीं मिले। वन्यजीव रक्षक टीम के रामबचन साहनी ने बताया की पांच कोबरा, एक कामन करैत को रेस्क्यू कर मधवलियां रेंज के जंगलों में छोड़ दिया गया। संवाद