{"_id":"6ad27a9ae633b7c7ba07b58a","slug":"five-accused-arrested-in-murder-case-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-187320-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को श्यामदेऊरवा कस्बे में हुए मारपीट: गिरफ्तार पांचों हत्यारोपी
परतावल। श्यामदेउरवां कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर लोहे की रॉड से किए गए हमले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
उधर, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तनाव की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। श्यामदेउरवां निवासी संदीप कुमार (18) का बुधवार रात मुहम्मदपुर गांव में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था।
बताया जा रहा है कि संदीप की मां ने अपने दरवाजे पर बाइक खड़ी करने का विरोध किया था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे श्यामदेउरवां कस्बे में संदीप और उसके छोटे भाई शिवम (14) को घेरकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई, जबकि शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले में उसके हाथ-पैर टूटने की बात सामने आई है।
-- -- -- -- -
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां रीता देवी बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। परिजनों के करुण क्रंदन से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। तनाव की आशंका को देखते हुए अंतिम संस्कार के दौरान थानाध्यक्ष पनियरा और थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक के बड़े भाई प्रदीप ने मुखाग्नि दी। पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
-- -- --
आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी
थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जयकिशन (24), अमित (24), राज (19), विजयपाल (28) और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। सभी श्यामदेउरवां क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है।