{"_id":"63e2a0918f74c4668516c9a3","slug":"first-the-screams-shook-then-people-trembled-after-seeing-the-burnt-dead-bodies-maharajganj-news-c-7-1-46511-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले चीखों ने दहलाया, फिर जले शवों को देखकर कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले चीखों ने दहलाया, फिर जले शवों को देखकर कांपे लोग
Wed, 08 Feb 2023 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो
लपटों की वजह से दरवाजा नहीं तोड़ पाए लोग
फायर ब्रिगेड के आने तक थम चुकी थीं सांसें
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिसवा कस्बे के बिचला टोले में मंगलवार को गर्भवती और उसकी दो साल की बेटी की जलकर हुई मौत का दृश्य जिसने भी देखा, वह रातभर सो नहीं सका। घटना के समय पहले दोनों की चीखों ने मोहल्ले वालों को दहला दिया। फिर उनके जले शवों को देखकर लोग कांप उठे। बंद कमरे में आग में जल रहीं मां बेटी की कलेजा चीर देने वाली चीखें सुनकर लोगों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लपटों की वजह से दरवाजा तोड़ नहीं सके। फायर बिग्रेड के पहुंचने तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। फायर बिग्रेड कर्मी और मोहल्ले के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो सब खत्म हो चुका था।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गीता और दो साल की बेटी अर्पिता मंगलवार को घर में थीं। सास और ससुर ने बताया कि वे खेत गए थे। पति संदीप ने बताया कि वह टाइल्स लगाने गया था। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि 11 बजे संदीप के घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाते हुए भागा। आसपास के लोग भी आ गए। भीतर से चीखें आ रही थीं। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हुए। किसी ने सूचना पुलिस को दी। लोगों ने बताया कुछ दिन पहले पति और पत्नी में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। इससे गीता नाराज हो गई थी। घटना कैसे हुई यह नहीं पता। बगल के कमरे में गैस सिलिंडर रखा था। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची।
वर्ष 2018 में हुई थी गीता की शादी
गीता की शादी संदीप से वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद से दोनों की गृहस्थी की गाड़ी आसानी से चल रही थी। मृतका का मायका नंदाभार गांव में है। मृतका के पिता दीना नाथ और भाई निरंजन ने बताया कि कुछ दिन पहले गीता से बात हुई थी। वह बहुत परेशान लग रही थी। घरेलू समस्या कहकर बात टाल दी थी। उधर, मृतका के पति संदीप ने कहा कि वह समझ नहीं पा रहा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया? सब कुछ ठीक था।
विज्ञापन
आखिर क्यों उठाएगी इतना कठोर कदम यदि यह आत्महत्या है तो गीता ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया? मासूम बेटी के साथ गर्भ में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी परवाह क्यों नहीं की? ये सवाल मोहल्ले वालों के जेहन में कौंध रहे हैं? हालांकि मोहल्ले में चर्चा है कि वह पति की हरकतों से नाराज रहती थी। गीता को शक था कि संदीप का किसी और से संबंध है। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। उधर, पति ने इन सब बातों को सिरे से खारिज किया। पुलिस सभी तथ्यों की छानबीन करने में जुटी है। मृतका के आरोपी पति और ससुर से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। सास कहीं चली गई हैं।