फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Firecracker loaded on bike explodes, six people injured

Maharajganj News: बाइक पर लदे पटाखे में विस्फोट, छह लोग घायल

Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Firecracker loaded on bike explodes, six people injured
बाइक पर लदे पटाखे में विस्फोट, छह लोग घायल
कोल्हुई बाजार के बृजमनगंज रोड पर हुई घटना, सभी घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। स्थानीय कस्बे में बृजमनगंज मार्ग पर बाइक पर लदे पटाखे में अचानक विस्फोट हो गया। इसमें पटाखा ले जाने वाले पिता पुत्र समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। पटाखा फूटने के दौरान कस्बे में करीब घंटे भर अफरातफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ही बहादुरी निवासी संजय मौर्य (40) अपने बेटे रवि (14) के साथ पटाखा लेकर बाइक से घर जा रहे थे। कोल्हुई कस्बे के करीब अचानक झोले में रखा पटाखा फट गया। धमाका इतना तेज था की करीब से गुजर रहे चार लोग घायल हो गए। थोड़ी देर के लिए धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। अचानक हुए धमाके से लोग स्तब्ध रह गए। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग घायलों की मदद में जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा।
विज्ञापन

हरिनारायण राय (60) निवासी सोनचिरैया, रामचन्दर (70) व शीतल (40) निवासी करुआवल, ओरी (60) निवासी परासखाड़ और पटाका ले जा रहे संजय मौर्या व उनके पुत्र रवि मौर्या घायल हो गए। थानाध्यक्ष कोल्हुई स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को एबुलेंस से लक्ष्मीपुर सीएचसी भेजा गया है। मामले पटाखा कहां से आया था। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed