{"_id":"64404436e7733f17ab0a7544","slug":"fire-in-a-godown-maharajganj-news-c-7-1-132191-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेगुलेटर लीक होने से सिलिंडर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेगुलेटर लीक होने से सिलिंडर में लगी आग
Thu, 20 Apr 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां कस्बा में गोदाम में लगी आग से जला समान ।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौली/बरगदवा। प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर में बुधवार दोपहर मध्यान्ह भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर का रेगुलेटर लीक होने से आग लग गई। सफाईकर्मी सुग्रीव आजाद ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र साहनी ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसी क्रम में बरईठवा टोले पर मंगलवार देर रात धुंइहर से लगी आग से श्रीपाल गुप्ता की भैस गंभीर रूप से झुलस गई । ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गोदाम आग लगने से सामान जलकर राख
नौतनवां। इंदिरा नगर में बुधवार दोपहर गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग से सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इंदिरा नगर निवासी रामदरश सैनी की फूल सजावट के समान का गोदाम है। बुधवार दोपहर बाद शार्ट सर्किट से आग लगने से गोदाम में रखी दो बाइक, एक ई रिक्शा, कूलर, दो फ्रिज आदि सामान जलकर राख हो गया। कस्बा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। खोरिया बाजार गांव के राजू मोदनवाल की झोपड़ी में आग लग गई। अनाज, कपड़ा आदि समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। संवाद