फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against a couple under the SC/ST Act in connection with the assault on a Dalit youth.

Maharajganj News: दलित युवक के साथ मारपीट मामले में दपंती पर एससी/एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against a couple under the SC/ST Act in connection with the assault on a Dalit youth.
चौकी पर शिकायत करने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर दोबारा पीटा
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग में टेंट बुकिंग के दौरान पूछताछ कर रहे अनुसूचित जाति के युवक को गांव के ही दंपति ने गालियां देते हुए बुरी तरह पीट दिया। मामले में भिटौली पुलिस ने एसपी के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता यशपाल कन्नौजिया निवासी बेलवा बुजुर्ग, थाना भिटौली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अनुसूचित जाति में धोबी समाज से है। घटना 14 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 10:30 बजे की है। पीड़ित अपने गांव में स्थित एक टेंट हाउस पर बैठकर टेंट की बुकिंग के बारे में पूछताछ कर रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सत्यनारायण यादव व उसकी पत्नी पूनम ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के लोगों ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह इसकी सूचना देने चौकी सिसवां मुंशी जा रहा था तो रास्ते में घेरकर दोनों ने फिर से उसे बुरी तरह मारा-पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसका मोबाइल हाथ से छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मोबाइल टूट गया। शिकायत पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे नीच जाति का बताकर जलील किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शिकायतकर्ता यशपाल कनौजिया की तहरीर पर आरोपी सत्यनारायण यादव एवं उसकी पत्नी पूनम यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed