फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FFS team formed for monitoring fertilizer

Maharajganj News: उर्वरक की निगरानी के लिए एफएफएस टीम गठित

Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
FFS team formed for monitoring fertilizer
महराजगंज। उर्वरक उपलब्धता के बाद भी किसानों को उर्वरक मिलने में हो रही असुविधा को देखते हुए जिले में एफएफएस (फर्टिलाइजर फ्लाइंग स्क्वाड) गठित की गई है। यह उर्वरक उड़न दस्ता विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम से मिलने वाली शिकायतों के साथ निजी नेटवर्क की सूचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

खरीफ के सीजन में पर्याप्त खाद उपलब्धता के बाद भी वितरण में लापरवाही के कारण किसानों को खाद न मिलने व ओवररेटिंग की शिकायत लगातार मिली। इसे देखते हुए जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक की दुकानों पर वितरण पर निगरानी के लिए एक-एक कृषि कर्मियों की ड्यूटी दुकान खुलने से लेकर बंद होने के समय तक लगाई है। साथ ही उर्वरक कालाबाजारी, तस्करी, जमाखोरी, गुणवत्ता और स्टाक पर नियंत्रण के लिए एफएफएस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

इसमें जिला कृषि अधिकारी के साथ चार अन्य कृषि कर्मियों को शामिल किया गया है। कृषि निदेशालय की तरफ से जारी निर्देश क्रम में यह टीम अगले दो माह तक जनपद में सक्रिय रहेगी। उर्वरक परिचालन, तस्करी, अवैध स्टाक संबंधित इनपुट पर सक्रिय होगी और कार्रवाई करते हुए निदेशालय को रिपोर्ट अपडेट करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed