{"_id":"672fbb5f07c6fcd50e0ea0e4","slug":"fatal-attack-on-medical-store-operator-case-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135282-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
लोग इकट्ठे होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां के मुराली चौराहे से चंदरपुर के बीच दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित घायल होकर वहीं गिर गया। घटना की सूचना पर अगल-बगल के लोग इकट्ठे होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पीड़ित से तहरीर देने को कहा। तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
बसहिया बुजुर्ग टोला चंदरपुर निवासी राजेश कुमार यादव का मुराली चौराहे पर किसान मेडिकल हाल के नाम से दुकान है। वह रोजाना की भांति 16 अक्तूबर की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। अभी वह राजकुमार के घर के पास पहुंचे थे कि लगभग 8:45 बजे पहले से घात लगाए बैठे कार सवार बदमाशों ने उन पर लाठी डंडा, चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वह बाइक सहित जमीन पर गिर गये। चिल्लाने की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग दौड़कर उनके बचाव के लिए पहुंचे। लोगों को आता देख हमलावर धमकी देते हुए परतावल की तरफ फरार हो गए। राजेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका एक युवक से विवाद हुआ था। आशंका जताई कि उसी युवक ने साथियों के साथ हमला किया है।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी नितिन सैनी व सूरज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।