फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Farmers' displeasure on not meeting the Chief Secretary

प्रमुख सचिव से नहीं मिलने देने पर किसानों का हंगामा

Mon, 21 Jan 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 21 Jan 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' displeasure on not meeting the Chief Secretary
प्रमुख सचिव से नहीं मिलने देने पर किसानों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र के गड़ौरा जेएचवी चीनी मिल चालू कराने तथा बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए अधिकारियों से वार्ता करने आए प्रमुख सचिव  चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी के आने की सूचना पर क्षेत्र के किसान निचलौल तहसील पहुंच गए। किसान मौके पर मौजूद अधिकारियों से तहसील सभागार में मौजूद प्रमुख सचिव से मिलने की मांग करने लगे। उन्हें जब प्रमुख सचिव से नहीं मिलने दिया गया तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। देर रात तक किसान तहसील परिसर में डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। किसानों को वहां से हटाने के लिए तहसील परिसर की लाइट भी बुझा दी गई। सिर्फ सभागार में लाइट जल रही थी। देर रात प्रमुुख सचिव ने सभागार से बाहर निकलकर किसानों को समझाया और उनका बकाया दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिया। इसके बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास रविवार की शाम तहसील पहुंचे। इसकी भनक मिलने पर यहां गन्ना किसान भी पहुंच गए। किसान मौके पर मौजूद अधिकारियों से यह बात कहते हुए मिलने की मांग करने लगे कि प्रमुख सचिव से वार्ता कर अपनी समस्याएं बताएंगे लेकिन अधिकारी टालमटोल करने लगे। किसानों को जब प्रमुख सचिव से नहीं मिलने दिया गया तो नाराज किसानों ने वहीं नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। किसान लल्लन यादव, विनोद यादव, नागेश्वर, विजय तिवारी, धर्मेंद्र पटेल, मोहनलाल आदि का आरोप था कि चीनी मिल प्रबंधन बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहा है। इसके चलते किसान परेशान हैं। शासन और प्रशासन भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उधर, अधिकारी किसानों को शांत कराने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन किसान प्रमुख सचिव से मिलने की जिद पर अड़े रहे। उधर, प्रमुख सचिव तहसील सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे। इस दौरान प्रमुख सचिव ने गड़ौरा चीनी मिल चालू कराने तथा किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान के संबंध में चर्चा की। बैठक में जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय, एसपी रोहित सिंह सजवान, सांसद पंकज चौधरी, गड़ौरा केन यूनियन के चेयरमैन राजेश्वर उर्फ पप्पू तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed