फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   farmer died in Maharajganj while burning straw in his field

जान की आफत बनी पराली: महराजगंज में धुंए के गुबार में घुटा दम, किसान की तड़प-तड़पकर गई जान

Thu, 23 Nov 2023 09:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 09:22 PM IST
सार

महराजगंज में खेत में पराली जला रहे किसान की तड़पकर मौत हो गई। आग तेज हुई तो किसान घिर गया। धुंए के गुबार में दम घुटने लगा। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
farmer died in Maharajganj while burning straw in his field
पराली से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरौली में किसान इंद्रासन गुप्ता 70 की शाम पांच बजे से पराली जलाने के दौरान झुलसने और धुंए से दम घुटने के कारण मौत हो गई। पराली ने जलने के बाद धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। आस-पास कोई किसान मदद के लिए भी नहीं था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे दरौली गांव इंद्रासन खेत में पराली जलाने पहुंचे। उनके खेत की कटाई दो दिन पहले कंपाइन से हुई थी। वह पराली जलाने के बाद जुताई कराने की तैयारी में थे। इसलिए वह शाम को खेत पहुंचकर सबसे पहले पराली जलाना शुरू कर दिए। बगल में खड़ी फसल को बचाने के चक्कर में वृद्ध किसान इंद्रासन आग की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। पराली जलने के दौरान धुंए के गुबार के बीच घुटकर मौके पर दम तोड़ दिया। कुछ दूर पर खड़े बच्चों ने देखा तो बच्चों ने शोर मचाया। जिससे मौके पर ग्रामीण भी पहुंचे। गांव के लोगों ने भिटौली पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिटौली अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक भिटौली सजनू यादव ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंद्रासन गुप्ता घर पर रहकर अपने दो बीघे कृषि योग्य भूमि को जोतते बोते थे। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed