फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fare list posted at the bus stand in such a place where it is not visible

Maharajganj News: बस अड्डे पर ऐसे जगह लगा दी किराया सूची जहां नहीं पड़ती नजर

Thu, 28 Mar 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 28 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fare list posted at the bus stand in such a place where it is not visible
-रोडवेज बस अड्डे पर नहीं मिल पाती जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोडवेज बस स्टेशन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को इस समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। होली त्योहार मनाने के बाद लोग अपने काम धंधे वाले शहरों की ओर लौटने लगे हैं। लेकिन स्थिति यह है कि महराजगंज बस स्टेशन पर किराया सूची किनारे लगी है इस पर किसी की नजर नहीं पड़ती है। यात्रा के एवज में खर्च करना पड़ेगा। इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही है।
महराजगंज डिपो के लिए नया भवन बन चुका है, लेकिन व्यवस्थाएं अभी पटरी पर नहीं हैं। कहने के लिए तो यहां से गोरखपुर, काशी, प्रयागराज, दिल्ली आदि शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन कौन सी बस किस रूट पर कितने बजे जाएगी इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं हो पाती है। विभाग ने बस स्टेशन भवन परिसर के एक कोने में किराए का बोर्ड तो लगाया है, लेकिन वहां तक किसी की नजर कम ही पड़ती है। पूछताछ कक्ष में समुचित जवाब न मिलने से यात्रा करने वाले और भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें यह तक बताने की जरूरत नहीं समझी जा रही कि वह जहां जाना चाहते हैं वहां के लिए बस कितने बजे मिलेगी और किराया कितना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को रामप्रसाद अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाने के लिए बस का इंतजार करते मिले। बताया कि सुबह 11 बजे से ही परिवार के चार सदस्यों के साथ बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई बताने वाला नहीं है कि बस कब-तक आएगी। वनारस जाने के लिए अवधेश चौधरी, सत्येंद्र कुमार भी यही दुविधा बताते मिले। बाद में दोनों गोरखपुर डिपो की बस से गोरखपुर तक जाने के लिए मजबूर हुए। यह स्थिति तब है जब डीएम ने एआरएम को रोडवेज परिसर में अपना कार्यालय बनाकर समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया है। एआरएम रोडवेज सर्वजीत वर्मा ने बताया कि सभी कमियों को ठीक किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed