फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation sought from three officers who were absent

Maharajganj News: गैर हाजिर रहने वाले तीन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 18 Jun 2024 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Jun 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from three officers who were absent
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन आवास विकास निगम, परियोजना प्रबंधक उप्र पुलिस आवास निगम लि. और एक्सईएन सीएलडीएफ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने यूपीपीसीएल को चौक स्थित खेल स्टेडियम के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुए 25 जून तक संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा के निर्माण की तकनीकी जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएनडीएस को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान हरैय्या मौलाही से वेलागपुर और फरेंदा-भगवानपुर-जलालपुर संपर्क मार्ग के निर्माण मार्ग में विलंब को लेकर नाराजगी जाहिर की और संबंधित ठेकेदार को डीबार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं अंतिम चरण में चल रहीं परियोजनाओं को जून-जुलाई तक पूर्णकर हस्तांतरण करें। उन्होंने पूर्ण परियोजनाओं के तकनीकी जांच के लिए जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed