फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Explanation sought from four persons including medical officer in case of throwing medicine

Maharajganj News: दवा फेंकने के मामले में चिकित्साधिकारी समेत चार से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 11 Apr 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 11 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from four persons including medical officer in case of throwing medicine
महराजगंज। सुशासन दिवस पर निचलौल ब्लॉक परिसर में आयरन सिरप बिखरा मिला था। सीएमओ ने चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, दो एएनएम, एक वार्ड ब्वाय से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 10 अप्रैल के अंक में ब्लॉक परिसर में फेंकी गईं सरकारी दवाएं, हड़कंप नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद मामले में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने संज्ञान लिया है। डाॅ. राकेश कुमार, चिकित्साधिकारी, श्रीप्रकाश पटेल, फार्मासिस्ट, पुनिता मद्धेशिया एवं सरिता कुशवाहा, एएनएम, मुकेश गुप्ता, वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगी थी। आयरन सिरप प्रचूर मात्रा में मरीजों के लिए स्टाल पर उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन

इन कर्मियों की ओर से दायित्व के प्रति उदासीनता बरती गई। ऐसे में इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बताया गया कि सरकारी दवा को बच्चों और गर्भवती महिलाओं में वितरण करने के लिए दिया गया था, लेकिन जिम्मेदार दवा को वितरण करने के बजाय उसे ब्लॉक परिसर में ही फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों ब्लॉक परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ था। आयरन सिरप दिया गया था। दवा को वितरण करने के बजाय मौके पर ही फेंक दिया गया था। मामले में जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सटीक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed