{"_id":"5d56fd4b8ebc3e89f108919d","slug":"exident-maharajganj-news-gkp3177400200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। क्षेत्र के पड़री कला व टीकर सिवान में एक पुलिया के पास बुधवार की रात में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगदौर ले जाया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
क्षेत्र के ग्राम सभा ओबरी निवासी गुड्डू यादव (40) की पुत्री की शादी क्षेत्र के ही ग्राम सभा परसा सिहुली के एक व्यक्ति के लड़के से तय हुई। लड़के को देखने के लिए क्षेत्र के सेखुई ग्राम सभा से सटे पूरब काली मंदिर पर सभी लोग गए हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने में देर हो गया। सब लोग अपने घर के लिए निकले। गुड्डू यादव (28) व गांव के ही दुर्विजय साहनी (39) दोनों एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह पड़री कला व टीकर सिवान में एक पुलिया के समीप पहुंचे थे। सामने से ग्राम सभा नक्शा बक्सा निवासी इकबाल (22) व जवाहिर (23) आ रहे थे। इस बीच पुलिया के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसे हादसे में गुड्डू, इकबाल व दुर्विजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। जवाहिर को हल्की चोट लगी। उन्होंने डायल 100 को सूचना दी। थानाध्यक्ष चौक मौके पर पहुंचे और घायलों को जगदौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को गुड्डू यादव की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।