फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   employees strike continue

नगर पालिका परिसर से नहीं हटा कूड़ा

Mon, 27 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 27 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
employees strike continue
नगर पालिका परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर पालिका परिषद में कूड़ा अभी भी बिखरा पड़ा है। नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। 28 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विनियमित करने की मांग कर रहे है। वहीं विभाग की ओर से इस मामले में रुचि न लिए जाने से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। आंदोलन पर डटे कर्मचारियों का कहना है कि ईओ की लापरवाही के चलते कर्मचारियों की सेवा विनियमित नहीं हुई। वहीं ईओ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि समस्या के समाधान के लिए चयन कमेटी गठित करने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ के महामंत्री राजेश कुमार रावत ने कहा कि लगातार विभाग से विनियमित करने की मांग की जा रही है। लेकिन विभाग के अधिकारी  कागज के दाव पेंच में फंसा कर उलझा देते हैं। पिछले कई दिनों से नगर पालिका ईओ से भी विनियमितीकरण को लेकर वार्ता की गई। लेकिन समस्या का समाधान न होने से यह हड़ताल की गई है।
विज्ञापन


जब तक विभाग नियमित नहीं करेगा यह हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारी मोहन ने कहा कि इस बार तो समस्या का समाधान होने के बाद ही यह आंदोलन समाप्त किया जाएगा। मुंशी ने कहा कि लगातार विभाग के चक्कर लगाकर सभी कर्मचारी परेशान हो गए हैं। इस दौरान संघ के अध्यक्ष चंद्रिका, उमाशंकर, किशोर, महेंद्र, नियाज, सहित तमाम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed