फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Elderly man who went to his in-laws' house goes missing, missing report filed

Maharajganj News: ससुराल गया वृद्ध लापता, गुमशुदगी दर्ज

Fri, 19 Dec 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly man who went to his in-laws' house goes missing, missing report filed
महराजगंज/पनियरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेंहुअना निवासी जय सिंह (70) साइकिल से सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपी में अपने ससुराल गए थे। 16 दिसंबर की सुबह में वह अपने घर के लिए ससुराल से निकल गए लेकिन नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। विवश होकर उनके पुत्र सतीश सिंह ने थाना कोतवाली महराजगंज में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण उन्हें डर है कि कहीं अनहोनी न हो जाए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर लापता वृद्ध की लताश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed